रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' को मिली रिलीज डेट- धमाकेदार एक्शन फिल्म फाइनल
रानी मुखर्जी स्टारर धमाकेदार एक्शन फिल्म 'मर्दानी 2' की नई तस्वीर के साथ साथ रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म 13 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक हैं गोपी पुथरन, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा। हिचकी की बेजोड़ सफलता के बाद रानी अब इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म के बाकी स्टारकास्ट की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।
दिसंबर में अब 5 बड़ी फिल्में आने वाली हैं- पानीपत (6 दिसंबर) , पति पत्नी और वो (6 दिसंबर), मर्दानी 2 (13 दिसंबर), दबंग 3 (20 दिसंबर) और गुड न्यूज (27 दिसंबर).. कोई शक नहीं कि साल का आखिरी महीना तहलका मचाने वाला है।

मर्दानी 2 की बात करें तो फिल्म में रानी मुखर्जी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। जो कि एक चालाक और निर्दयी विलेन की खोज में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहली फिल्म की तरह ही रानी मुखर्जी यहां भी एक्शन और स्टंट सीन्स करती नजर आएंगी। फिल्म सोशल मुद्दे पर आधारित होगी।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म का विलेन लोगों को सरप्राइज कर सकता है। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी, जहां वह रानी मुखर्जी को टक्कर देते दिखेंगे।
साल 2014 में आई मदार्नी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में रानी मुखर्जी दबंग इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर आधारित थी। वहीं, फिल्म के विलेन ताहिर भसिन ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।


Click it and Unblock the Notifications