सांतवीं क्लास में हुआ था रानी को आमिर से प्यार

'गुलाम' फिल्म में आमिर और रानी मुखर्जी की जोड़ी को हर किसी ने पसंद किया। खासतौर पर आमिर और रानी के बीच फिल्माया गया गाना ए क्या बोलती तू ने तो हर तरफ फिल्म को चर्चा का विषय बना दिया। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी रानी मुखर्जी आमिर से बहुत पहले से प्यार करती आई हैं और उन्हें खुशी है कि बॉलीवुड में उन्होंने सफलता का स्वाद आमिर के साथ काम करके चखा।

इस वक्त आमिर खान और रानी मुखर्जी एक साथ फिल्म 'तलाश' में काम कर रहे हैं। ये इन दोनों की दूसरी फिल्म है। तलाश में रानी मुखर्जी ने आमिर की पत्नी का किरदार निभाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रानी ने आमिर के प्रति अपने प्यार का राज खोलते हुए बताया कि वो जब क्लास 7 में थीं तभी से वो आमिर से प्यार करती हैं और आमिर उनके लिए काफी लकी भी हैं। रानी ने बॉलीवुड की उन लकी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें बॉलीवुड के तीनों हिट खानों के साथ काम करने का मौका मिला है। लेकिन शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।

'तलाश' फिल्म लंबे इंतजार के बाद 30 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में रानी के अलावा करीना कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। पहली बार किसी फिल्म में आमिर, रानी और करीना एक साथ नज़र आएंगे। यूं तो तलाश फिल्म में तीनों एक्टरों का एक साथ कोई सीन नहीं था लेकिन आमिर ने एक गाने की शूटिंग के दौरान तीनों कलाकारों को एक साथ दिखाया है। लेकिन तलाश के पहले रानी मुखर्जी की 'अइय्या' 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज ने मुख्य भूमिका निभाई है

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X