पामेला चोपड़ा के निधन से रानी मुखर्जी का हुआ रो-रोकर बुरा हाल, जानें कैसी थी सास संग बॉन्डिंग

rani pamela

Pamela Chopra Death: बॉलीवुड के निर्देशक दिवंगत यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को निधन हो गया। वो 74 वर्ष की थीं। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई पामेला चोपड़ा की पहचान सिर्फ यश चोपड़ा की पत्नी के रूप में नहीं थीं। वो एक गायिका भी थीं।

पामेला चोपड़ा निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा की मां और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सास थीं। पामेला चोपड़ा यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई कई फिल्मों के संगीत में शामिल थीं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यू-सीरीज 'द रोमांटिक्स' में भी पामेला चोपड़ा नजर आई थीं। उन्होंने यश चोपड़ा से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियों को शेयर किया था।

यश राज फिल्म्स के सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक पुष्टि करते हुए लिखा- 'भारी मन से, चोपड़ा परिवार यह सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में सुबह 11 बजे हुआ। हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं।'

उनके निधन की खबर मिलते ही यश चोपड़ा के घर पर स्टार्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रात में बच्चन परिवार जब आदित्य चोपड़ा से मिलने पहुंचा तो उन्हें वापस कार तक छोड़ने के लिए खुद छोड़ने आईं। इस दौरान रानी मुखर्जी काफी उदास लग रही थीं।'

Recommended Video

Pamela Chopra Death: SRK, Hrithik Roshan, Aamir Khan समेत Bollywood के कई Celebs पहुंचें Rani के घर!

दरअसल, रानी मुखर्जी अपनी सास पामेला चोपड़ा के बेहद करीब थीं। एक इंटरव्यू में पामेला चोपड़ा ने दादी बनने की खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था- मैं सालों से दादी बनने के लिए तड़प रही थी। जब आदी ने मुझे रानी की प्रेग्नेंसी न्यूज दी थी तो मैं खुशी से उछल पड़ी थी। रानी बहुत प्यारी है। मुझे उसकी सबसे अच्छी बात ये लगती है कि वो पूरी तरह डाउन टू अर्थ है और मेरी काफी इज्जत भी करती है। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X