Durga Puja Pics: नवमी पर मां से आशीर्वाद लेते हुए रानी मुखर्जी खुद किसी देवी जैसी लग रही हैं, देखिए तस्वीरें

rani-mukerji-looks-no-less-than-a-devi-at-durga-puja-pandal-seeks-navami-blessings-see-pics

रानी मुखर्जी, हर साल की तरह, दुर्गा पूजा के पांच दिनों का त्योहार मनाती दिखीं। इस दौरान वो नॉर्थ मुंबई के दुर्गा पूजा पंडाल में दिखाई दीं। नवमी के दिन रानी मुखर्जी लाल पारंपरिक साड़ी में मां से आशीर्वाद लेते दिखीं। नवमी पूजा पर रानी मुखर्जी खुद किसी देवी से कम नहीं लग रही थीं। उन्हें देख फैन्स भी हैरान रह गए।

अगर फिल्मों की बात करें तो रानी मुखर्जी आखिरी बार, बड़े परदे पर बंटी और बबली 2 में दिखाई दी थीं जो बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं उनकी अगली फिल्म है मिसेज़ चटर्जी Vs नॉर्वे। अब मां का आशीर्वाद मिलने के बाद तो लगता है कि रानी मुखर्जी की ये फिल्म भी दर्शकों को काफी ज़्यादा पसंद आएगी।

गौरतलब है कि मुंबई के इस दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन मुखर्जी परिवार करता है। इस दौरान, 5 दिन के इस त्योहार में स्टार्स का जमावड़ा इस पंडाल पर दिखाई देता है। अयान मुखर्जी, रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी, तनूजा और काजोल सहित, पूरा मुखर्जी परिवार इस दौरान, भोग बांटते और पूजा का आयोजन करते दिख जाता है।

जहां अष्टमी पर जया बच्चन, मौनी रॉय, सुमोना सहित कई सितारे, महाअष्टमी की पूजा करने पहुंचे थे वहीं इस दौरान, काजोल और जया बच्चन का बेहद प्यारा वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में काजोल, जया बच्चन को डांट लगाती और उन्हें मास्क उतारने के लिए कहती नज़र आ रही थीं।

वहीं अष्टमी पूजा पर रणबीर कपूर और अनुराग बसु भी पंडाल के दर्शन करने पहुंचे थे। मौनी रॉय और अयान मुखर्जी की तस्वीरें भी इस दौरान काफी वायरल हुई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X