...तो इनके ऑफर का इंतज़ार कर रही हैं रानी मुखर्जी!
ऐसा माना जा रहा है कि रानी मुखर्जी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना चाहती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी जबसे अपनी बेटी आदिरा को जन्म दिया है तब से वो फिल्मों से दूर हैं और अपना पूरा ध्यान अपनी बेटी की परवरिश में लगा रही हैं। जबसे वो फिल्मों से दूर गई हैं उनके फैन्स काफी समय से उनकी फिल्मों में वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

अब ऐसा सुनने में आया है कि रानी फिल्मों में वापस तो आना चाहती हैं, लेकिन किसी खास शख्स की फिल्म में। जी हां..ऐसा माना जा रहा है कि रानी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना चाहती हैं। इसके लिए वो भंसाली के ऑफर का इंतज़ार कर रही हैं।
हालांकि रानी के प्रवक्ता ने इन खबरों का खंडन किया है। उसका कहना है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। रानी मुखर्जी भंसाली की फिल्म को कभी ना कह ही नहीं सकती।
गौरतलब है कि रानी मुखर्जी आखिरी बार फिल्म मर्दानी में नज़र आई थीं और इसके बाद मातृत्व अवकाश पर चली गई थी। अब उनकी बेटी एक साल की हो गई और वो फिर से फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications