विदेश में रानी मुखर्जी ने फहराया तिरंगा, आयोजन को बताया गौरवमयी पल, Video वायरल
रानी मुखर्जी इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है और इसका कारण उनकी फिल्म नहीं बल्कि भारतीय तिरंगा है। जी हां रानी मुखर्जी 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न' 2018 में भाग लेने के लिए पहुंची थी और वहां भारतीय लोगों के साथ मिलकर हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नारों के साथ राष्ट्रगान भी गाया है। बता दें कि विदेश में जाकर अपने देश का तिरंगा फहराना गर्व की बात मानी जा रही है। अभिनेत्रा का ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया में इसको शेयर कर रहे है।
इस मौके पर रानी मुखर्जी काफी ज्यादा खुश नजर आ रही थी और इस सम्मान को पाने के बाद रानी मुखर्जी काफी ज्यादा खुश नजर आई और दिल से शुक्रिया अदा भी किया।

बता दें कि ये आयोजन हर साल किया जाता है और इस बार रानी मुखर्जी इस आयोजन का हिस्सा बनी है। बता दें कि पिछले साल ऐश्वर्या राय बच्चन ने यहां पहुंचकर तिरंगा लहराया था..
उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आई थी। रानी मुखर्जी ने कहा कि वो काफी ज्यादा गर्वांवित महसूस कर रही है कि यहां पर तिरंगा फहराने का उनको सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस में काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में एक टीचर का रोल किया था जिसको हिचकी की समस्या होती है।
बता दें कि उनके जोरदार अभिनय को दर्शकों के द्वारा काफी ज्यादा सराहा गया था..फिलहाल वो इस आयोजन को लेकर चर्चा में चल रही है और आप देखिए उनका ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications