Video: हिंदी सिनेमा को लेकर रानी मुखर्जी ने दिया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल एक्ट्रेस हुए ट्रोल

Rani Mukerji

Rani Mukerji: हिंदी सिनेमा जगत की शानदार और सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में रानी मुखर्जी का नाम आता है। आदित्य चोपड़ा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने करियर में एक से बढ़कर बेहतरीन फिल्में दी हैं। रानी फिल्मों में अब कम ही नजर आती हैं परंतु वह किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में जरुर आ जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह हिंदी सिनेमा को लेकर बयान दे रही हैं।

रानी मुखर्जी ने दिया हिंदी सिनेमा को लेकर बयान-

दरअसल रानी मुखर्जी का एक बयान सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जहां एक वर्ग रानी के समर्थन में आया है, तो वहीं दूसरा वर्ग अभिनेत्री की क्लास लगाते देखा जा रहा है। गलाटा प्लस के साथ हाल ही में एक बैठक के दौरान, रानी ने फिल्म निर्माता पृथ्वी कोनानूर के उस बयान के जवाब में टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि जहां तक विचारों का सवाल है, ईरानी सिनेमा भारतीय फिल्मों से बेहतर है।

रानी की प्रतिक्रिया को एक्स पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रानी मुखर्जी के हस्तक्षेप करने से पहले, पृथ्वी कोनानूर ने कहा था,- "मैं लोगों से ईरानी फिल्में देखने के लिए कहता हूं। उन्हें देखें। आप हमारी फिल्मों और उनकी फिल्मों के बीच एक बड़ा अंतर देख सकते हैं। मुझे लगता है कि किसी कारण से, हम वास्तव में ईरानी सिनेमा से बहुत पीछे हैं। यह एक ईमानदार राय है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे ईरानी फिल्में देखें और देखें कि वे विचारों के मामले में कितनी उन्नत हैं, शायद तकनीक के मामले में नहीं, लेकिन विचारों के मामले में वे कहां हैं।"

वहीं, रानी मुखर्जी ने कहा,- "इसलिए मैं यहां कुछ कहना चाहूंगी क्योंकि जब वे कहते हैं कि हमें दूसरे लोगों के सिनेमा से सीखना चाहिए तो मुझे थोड़ा बुरा लगता है। मेरा मानना है कि भारतीय सिनेमा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, इसलिए मैं इससे सहमत नहीं होऊंगी। मुझे वास्तव में खेद है क्योंकि यदि आप उन फिल्मों के बारे में बात करना चाहते हैं जो जड़ों से आती हैं, तो मुझे लगता है कि आपको 12वीं फेल फिल्म जरूर देखनी चाहिए।"

आगे रानी ने कहा,- "यह विधु विनोद चोपड़ा द्वारा बनाई गई एक शानदार फिल्म है और यह भारत के बारे में बात करती है। सब कुछ बहुत शानदार ढंग से दिखाया गया है। मुझे लगता है कि हम भारत में सबसे विविध फिल्में बनाते हैं। जब आप भारत के बाहर की फिल्मों के बारे में बात करते हैं, तो उनमें भारत जैसी विविधता नहीं होती। मेरा मानना है कि भारतीय सिनेमा के पास देने के लिए बहुत कुछ है और वास्तव में यह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। मैं भारतीय सिनेमा की तुलना दुनिया के किसी भी अन्य सिनेमा से नहीं करना चाहूंगी क्योंकि हमारे पास सबसे सच्ची कहानियां हैं, सबसे जमीनी कहानियां हैं।"

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई रानी-

रानी मुखर्जी के इस बयान को सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'ऐसा तब होता है जब लोग अपने देश के बाहर की पर्याप्त फिल्में नहीं देखते हैं। रानी मुखर्जी द्वारा कही गई एक भी बात का कोई मतलब नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह कहना कि भारत सर्वश्रेष्ठ है और हम बेहतरीन फिल्में बनाते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है। दूसरों को हमारे बारे में ऐसा कहना चाहिए। यह आडंबरपूर्ण लगता है।'

Read more about: rani mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X