रानी मुखर्जी का दमदार FIRST LOOK- मर्दानी 2 में धमाकेदार एक्शन करते दिखेंगी एक्ट्रेस
Recommended Video
रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म मदार्नी 2 की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। फिल्म 2019 अंत तक रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फिल्म से रानी मुखर्जी का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जहां रानी काफी दमदार दिख रही हैं। गोपी पुथरन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 अंत तक रिलीज होगी। इस फिल्म में रानी 21 वर्षीय क्रूर विलेन से भिड़ते दिखेंगी।
मदार्नी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में रानी मुखर्जी दबंग इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर आधारित थी। वहीं, फिल्म के विलेन ताहिर भसिन ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। जो कि एक चालाक और निर्दयी विलेन की खोज में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहली फिल्म की तरह ही रानी मुखर्जी यहां भी एक्शन और स्टंट सीन्स करती नजर आएंगी।
मर्दानी 2 की सोशल मुद्दे पर आधारित होगी। लेकिन फिलहाल फिल्म की कहानी से जुड़ी हर बात को छिपाकर रखा गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, फिल्म का विलेन लोगों को सरप्राइज कर सकता है। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी, जहां वह रानी मुखर्जी को टक्कर देते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications