ऋतिक रोशन की फैन हैं रानी मुखर्जी - बताया ऋतिक को परदे पर देखना कैसा लगता है

सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' और 'वॉर' के साथ साल 2019 अपने नाम कर लिया है। ऋतिक रोशन के प्रशंसकों की कोई सीमा नहीं है, इंडस्ट्री से ले कर आम जनता तक, हर कोई, ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा प्रशंसक है और यह बहुत स्पष्ट है! रानी मुखर्जी ने ऋतिक के लिए अपने प्यार का खुलासा किया है और एक डांसर व अभिनेता के रूप में वह उनके कौशल की सराहना करते हुए नज़र आई।

रानी का कहना है, "मेरा ऑल टाइम फेवरेट, मुझे लगता है कि ऋतिक रोहन की तरह दिखने वाला और नाचने वाला कोई नहीं है। यही नहीं , जब मैं ऋतिक रोशन को पर्दे पर देखती हूँ तो वह मेरे लिए फैन मोमेंट होता है क्योंकि वह बेहद शानदार हैं और हां, उनके साथ काम करना शानदार होगा।"।

rani-mukerji-confessed-she-is-a-hrithik-roshan-fan

गौरतलब है कि यह साल ऋतिक रोशन के लिए प्रशंसा का विषय रहा है, चाहे वह उनकी फिल्मों के बारे में हो या वॉर के लिए उनका अविश्वसनीय ट्रांस्फोर्मेशन जिसने आलोचकों से ले कर बॉलीवुड और दर्शकों तक सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।

प्रतिभाशाली अभिनेता सुपर 30 और वॉर के साथ अपनी बैक टू बैक सफलताओं का आनंद ले रहे है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ, खूब प्यार और सराहना बटोर चुकी है।

अभिनेता ने एक बार फिर खूब को साबित कर दिखाया है क्योंकि उन्होंने सुपर 30 के बाद एक बार फिर से खुद को फिट करने के लिए न केवल चुनौती का सामना किया, बल्कि सिर्फ दो महीने के भीतर अपने करिश्माई परिवर्तन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऋतिक रोशन की "वॉर" साल 2019 में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी गयी है और बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई के साथ जनता का दिल जीत चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X