Rani Mukerji: एक्ट्रेस ने फिल्म की सफलता और जन्मदिन का जश्न मनाया एक साथ

Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उनका जन्मदिन भी आ गया है तो रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म की शानदार सफलता और जन्मदिन की जश्न एक साथ मनाया है।
गौरतलब है कि रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे रिलीज हो चुकी है। क्रिटिक्स के साथ दर्शकों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। उनकी इस फिल्म की तारीफ शाहरुख सहित कई बड़े स्टार्स कर चुके हैं।
दरअसल, फिल्म की सफलता के साथ कल उनका जन्मदिन भी है। सोमवार को उन्हें मीडिया के साथ केक काटते हुए देखा गया। रानी ने फिल्म की सक्सेस और अपने जन्मदिन की एक साथ सेलिब्रेट किया। तस्वीर में उनके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा जा रही थी। सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
इस सबके बीच में बातचीत के दौरान रानी के कहा, ''मुझे खुशी है कि मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे हमें बता रही है कि कोरोना महामारी के बाद कंटेंट फिल्म एक थिएटर फिल्म हो सकती है। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में हमें बस ऐसी फिल्में बनाने की जरूरत है जो लोगों के दिलों को छूए। हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि कौन सी शैली बड़े पर्दे पर चलेगी और कौन सी नहीं। अगर हम एक अच्छी फिल्म बनाते हैं, तो हमेशा ऐसे दर्शक होंगे जो बड़े पर्दे पर इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे।''
उन्होंने आगे कहा, "एक समाज के रूप में, हमें चीजों को एक साथ सेलिब्रेट और अनुभव करना चाहिए।''
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, उन्हें कभी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ कि महामारी के बाद से लोगों ने थिएटर्स से अपना मुंह मोड़ लिया है। लोग केवल नया और अच्छा कंटेंट चाहते हैं जिस पर वह अपना टाइम और पैसे खर्च कर सके। उन्होंने कहा कि अच्छे फिल्में दर्शकों को बड़े पैमाने पर जरूर पसंद आती हैं।
बता दें कि रानी के लिए यह एक साथ डबल खुशी का मौका है। गौरतलब है कि मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। रानी के अलावा इसमें जिम सरभ, नीना गुप्ता और अनिर्बन भट्टाचार्य ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
