रानी मुखर्जी के भाई ने की मॉडल से छेड़छाड़, गिरफ्तार

रानी के लिए एक बुरी खबर है, जहां उनकी फिल्म अइय्या ने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा वहीं रानी मुखर्जी के भाई राजा मुखर्जी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है जिसके चलते जनाब हवालात की हवा भी खा रहे हैं।

खबर है कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी के भाई राजा मुखर्जी जो कि एक निर्माता हैं उन पर एक महिला स्टोरी राईटर ने छेड़-छाड़ का आरोप लगाया है, उसने राजा के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया है जिसके चलते पुलिस ने राजा को गिरफ्तार भी कर लिया है।

खबर है कि एक 35 साल की स्टोरी राईटर जो कि एक टीवी एक्ट्रेस और मॉडल भी है, राजा के पास अपनी कहानी को लेकर गयी थी लेकिन राजा ने उसे कहा कि चलो हम गाड़ी में बाहर चलते हैं, मुझे काम है, तुम चलते-चलते अपनी कहानी सुना देना।

लेकिन मॉडल का कहना है कि राजा ने उसे गाड़ी में बिठाकर बदसलूकी की है। उसने राजा के खिलाफ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करायी है, जिसके बाद पुलिस ने राजा को गिरफ्तार भी कर लिया।

लेकिन उसने रानी मुखर्जी से मिलने की बात कही थी जिसके बाद रानी उससे मिलने पहुंची थी। अब दोनों के बीच में क्या बात हुई यह तो अभी पता नहीं है लेकिन इतना पता चल पाया है कि रानी और मॉडल के बीच तकरीबन एक घंटे से ज्यादा की बात-चीत हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X