Rani Mukerji- फोटो के लिए कहने पर पहले भड़कीं रानी मुखर्जी, फिर चिढ़कर चली गईं, चौकाने वाला वीडियो!

रानी मुखर्जी भले ही फिल्में जल्दी जल्दी ना कर रही हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं। हालांकि इस वक्त अपनी फिल्म को लेकर खबरों में हैं और काफी जल्दी उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आ रहीं हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें इसके बाद कर रहे हैं।
बता दें कि रानी मुखर्जी इस दौरान अपनी कार की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं कि इस बीच पैपराजी के द्वारा उनको आवाज लगा दी जाती है। इसके बाद उन्होने जो कुछ भी पैपराजी से कहा वो वायरल हो गया।
रानी मुखर्जी कह रही हैं, ''चल ना फिर, तुम लोग जाते जाते क्यों बोलते हो। जल्दी जल्दी ले लो ना.. चलो ना ग्रुप फोटो। अरे बात कर रहे हो, आ जा ना ग्रुप फोटो..'' इसके बाद वो इरिटेट होकर वहां से चली जाती हैं।
वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में है। कुछ लोग कह रहे हैं कि रानी मुखर्जी ने सभी के साथ फोटो लेने के लिए कहा, वो काफी अच्छी हैं। इसके अलावा कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर रानी मुखर्जी इस वक्त अपनी फिल्म मिसेज चैटर्जी बनाम नॉर्वे को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कि मर्दानी के बाद इस फिल्म से रानी मुखर्जी काफी तगड़ा धमाका करने वाली हैं। हालांकि इसका कलेक्शन कैसा होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, फैंस 17 मार्च का इंतजार कर रहे हैं जब फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications