काजोल से अनबन पर रानी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- "मेरे पिता की मौत के बाद..."

Rani Mukerji and Kajol:करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण 8' के हर एपिसोड में नए नए सेलेब्स आते हैं। चैट शो के दौरान सेलेब्स खुद से जुड़ी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारें में बात करते रहते हैं। अब नए एपिसोड में रानी मुखर्जी और काजोल करण जौहर के शो में पहुंची। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते पर लेकर चुप्पी तोड़ी है।
रानी मुखर्जी ने काजोल के साथ रिश्ते पर किया खुलासा-
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में इस बार बॉलीवुड सिस्टर काजोल और रानी मुखर्जी शामिल हुईं। दोनों ही बड़ी एक्ट्रेसेस और करण जौहर की अच्छी दोस्त रही हैं। ऐसे में शो के दौरान तीनों ने मिलकर कई मुद्दे पर बात की।
करण जौहर ने रानी मुखर्जी और काजोल से प्रोफेशनल के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। होस्ट ने हैरानी जताई कि एक ही परिवार का हिस्सा होते हुए भी कैसे दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं।
करण जौहर ने कहा,- "ये किस तरह का परिवार था, जहां दोनों एक-दूसरे बात तक नहीं करती थीं।" जवाब देते हुए काजोल ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है। ये बस ऑर्गेनिक दूरी थी। जहां काम ज्यादा मायने रखता था, हम जिस जगह थे वो हमें वो पसंद थी।"
इस दौरान रानी मुखर्जी ने जवाब देते हुए कहा, -"मैं उन्हें बचपन से जानती हूं और मेरे लिए वो हमेशा काजोल दीदी रही हैं, तो ये मेरे लिए थोड़ा अजीब था। मुझे लगता है कि जब आप अलग हो जाते हैं तो आपको सही में इसका कारण नहीं पता होता है, क्योंकि आप अक्सर नहीं मिलते हैं, क्योंकि काजोल दीदी शहर में रहती थीं और हम जुहू में थे। मैं और तनीषा बहुत करीब थे और अब भी हैं, लेकिन काजोल दीदी हमेशा परिवार के लड़कों के करीब थीं। तो, यह थोड़ा अजीब था।"
आगे रानी मुखर्जी ने कहा, "जब एक परिवार को तौर अपने करीबी को खो देते हैं। मैं काजोल के पिता (शोमू मुखर्जी) के बेहद करीब थी। जब आप बुरे वक्त से गुजरते हैं और किसी को खो देते हैं, तब सभी एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं।"
90 के दशक के टॉप एक्ट्रेसेस रानी और काजोल-
काजोल और रानी मुखर्जी का नाम 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है। दोनों ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था। इसके अलावा काजोल स्टारर 'कभी खुशी कभी गम' में भी रानी मुखर्जी का स्पेशल अपीयरेंस था। बहुत कम लोग जानते हैं कि काजोल और रानी मुखर्जी न सिर्फ को-स्टार्स हैं ब्लकि चचेरी बहनें भी हैं। दरअसल रानी मुखर्जी और काजोल के दादा आपस में सगे भाई थे।


Click it and Unblock the Notifications












