शादी के दो साल..एक बेबी गर्ल..पहली बार साथ में आई सुपरस्टार कपल की तस्वीर!
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी को लगभग 2 साल हो गए और अब जाकर दोनों की पहली तस्वीर साथ में आई है।
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा दोनों ही बॉलीवुड के अनसोशल और मीडिया से दूर रहने वाले स्टार्स में से हैं। बहुत ही मुश्किल से कभी कभी रानी मुखर्जी मीडिया के सामने आती हैं खासकर जब से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई है।
[बॉलीवुड का नया फंडा..प्यार..इश्क..मोहब्बत है लेकिन कन्फ्यूजन और सिर्फ कन्फ्यूजन!]
आदित्य चोपड़ा भी कभी भी पब्लिक अपीयरेंस नहीं देते और ना कभी मीडिया से रूबरू होते हैं लेकिन पहली बार रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा एक साथ दिखाई दिए वो भी शादी के लगभग दो सालों के बाद और जबकि उनकी एक साल की बेटी भी है आदिरा।


Click it and Unblock the Notifications