CONGRATS: रानी मुखर्जी की बेटी अदीरा का स्वागत...बॉलीवुड ने ऐसे किया
[बॉलीवुड समाचार] रानी मुखर्जी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और बॉलीवुड उन पर बधाइयां बरसा रहा है। बेटी का नाम रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के नाम को मिलाकर रखा गया है - अदीरा। इस बात की जानकारी सबको ट्विटर से मिली।
फिल्मफेयर ने रानी मुखर्जी को बधाई दी और रानी मुखर्जी ने कहा कि - "मैं अपने सारे फैन्स और शुभचिंतकों को धन्यवाद देती हूं। आज ज़िंदगी ने हमें भगवान का सबसे बड़ा तोहफा अदीरा के रूप में दिया है। हम पूरी खुशी और उत्साह के साथ अपनी ज़िंदगी का ये नया हिस्सा शुरू करने जा रहे हैं।"
गौरतलब है कि दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान तबीयत खराब होने की वजह से अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और फिर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने 2013 में इटली में एक पारिवारिक समारोह में शादी की थी। इसके बाद रानी मुखर्जी मर्दानी में दिखीं और उन्होंने काफी तारीफें बटोरीं। देखिए रानी मुखर्जी की हाल की तस्वीरों के साथ बॉलीवु़ड के बधाई संदेश -


Click it and Unblock the Notifications