Ooo: जो गलती सलमान ने कर दी है....वो इस सुपरस्टार को दोबारा करनी पड़ी!
हाल ही में रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म हिचकी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और लोगों को पसंद भी काफी आया लेकिन फिर खोजी लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को हूबहू, अंग्रेज़ी फिल्म फ्रंट ऑफ द क्लास का कॉपी बताया।
हालांकि पहले तो यशराज फिल्म्स इसे नकारता रहा लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने माना कि उनके पास, ब्रैड कोहेन की किताब के आधिकारिक राइट्स हैं।

गौरतलब है कि फ्रंट क्लास एक ऐसे आदमी की कहानी है जो टूरेट सिंड्रोम से ग्रसित है। इस बीमारी में आदमी को बोलने में कभी कभी दिक्कत होती है और वो हकलाने लगता है।
लेकिन अपनी इस कमी से लड़ते हुए, एक आदमी कैसे सबका फेवरिट टीचर बनता है यही, फ्रंट ऑफ द क्लास की कहानी है। जो कि ब्रैड कोहेन की किताब पर आधारित है।
बहरहाल, हिचकी अगर कॉपी है भी तो भी फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है और माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक जाएगी।
बस इस बार यशराज फिल्म्स ने सलमान खान की गलती नहीं दोहराई। ट्यूबलाइट के दौरान सलमान ने अंत में जाकर माना था कि फिल्म रीमेक थी। वैसे भी ये पहली बार नहीं है कि कोई फिल्म, किसी हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications












