हॉट रानी-करीना के बीच सैंडविच बने आमिर खान
आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म तलाश 30 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की निर्देशक रीमा कागती जहां इस फिल्म के लिए आमिर खान के कसीदे पढ़ रही है। इस फिल्म में आमिर के साथ दो-दो अभिनेत्रियां है और दोनों ही बॉलीवुड का बड़ा नाम है, एक है बॉलिवुड की रानी तो एक है बॉलीवुड की बहू बेगम करीना कपूर। वैसे आमिर खान की फिल्म में हिरोईनों के लिए खासा कुछ करने को होता नहीं है ऐसे में तलाश में दोनों बेब्स क्या करेंगी इस बात को जानने के लिए सभी इच्छुक हैं।
वैसे कहने वाले कह रहे हैं कि फिल्म नारी प्रधान है इसलिए करीना-रानी दोनों का रोल काफी दमदार है इसलिए आमिर खान करीना और रानी के बीच सैंडविच बन जायेंगे। खैर अब तीनों का रोल फिल्म में क्या है इस बात से पर्दा तब उठेगा जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुचेगी।
वैसे आपको बता दें कि फिल्म तलाश में आमिर खान पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में जहां रानी आमिर खान की पत्नी बनी हैं तो करीना ने फिल्म में कार्ल गर्ल का रोल निभाया है। फिल्म के प्रोमो देखकर तो लगता है कि फिल्म में आमिर खान दोनों हिरोईनों के साथ इंटिमेट हुए हैं। फिल्म के प्रोमों ने टॉप टेन में जगह बना ली है। देखते हैं फिल्म रिलीज होने पर क्या करिश्मा करती है?

Click it and Unblock the Notifications
