श्रावणी ने शुरू की दूसरी पारी
रानी मुखर्जी और काजोल परिवार की हीरोइन श्रावणी मुखर्जी दूबारा हिंदी फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश में लग गईं है। सुपरहिट फिल्म फिल्म बॉर्डर में श्रावणी को देखकर सब ने कहा था कि यह आने समय की हीरोइन है। वे सुनील शेट्टी की हीरोइन थी।
लेकिन दुर्भाग्यवश उनका करियर उस ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया जहां उन्हें होना चाहिए था। इस बीच श्रावणी ने कई फिल्में की लेकिन कोई सफल नहीं हो पाई।
इतने लम्बे समय के बाद श्रावणी ने मलयालम फिल्म सूफी परंजा कथा में काम किया। यह फिल्म हिट रही। अब सुनने में आ रहा है कि वे संतोष सिवन की हिंदी फिल्म में काम करने वालीं है जो नवम्बर तक रीलिज होने वाली है।
उम्मीद करते है कि अब उनकी पारी सफल रहे।


Click it and Unblock the Notifications