..................... रानी और आदित्य की शादी 10 फरवरी को, Rani and aditya are getting married on 10th feb - Hindi Filmibeat

रानी और आदित्य की शादी 10 फरवरी को

By Super

रानी मुखर्जी और आदित्य चौपडा के बीच रोमांस की खबरें काफी समय से उड रही थी और उनके विवाह की भी चर्चा थी. लेकिन दोनो इसका प्राय: खंडन करते आये हैं. आदित्य ने अपनी पहली पत्नी पायल को तलाक देने के लिये कोर्ट में आवेदन किया है और शीघ्र ही उनमें तलाक होने की संभावना है.

रानी और आदित्य की शादी 10 फरवरी को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी, ताकि मीडिया को इस शादी से दूर रखा जा सके. रानी इस समय यशराज की फिल्म की शूटिंग कर रही है. इसकी शूटिंग दिसंबर तक समाप्त हो जायेगी. इसके बाद रानी के पास कोई दूसरी फिल्म नही है. इसलिये वह फरवरी तक अपनी शादी की तैयारी कर सकेगी.

आदित्य ने अपनी बचपन की दोस्त पायल के साथ शादी की थी. लेकिन रानी के साथ रोमांस चलने की बाद उसके पायल से तनावपूर्ण संबंध हो गये. हालांकि रानी इस बात से इंकार करती रही कि उसकी वजह से आदित्य और पायल के बीच तनाव हुआ.

खैर बालीवुड को आदित्य की दूसरी और रानी की पहली शादी का बेसब्री से इंतजार है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X