..................... Rani-Aditya marriage made Shahrukh Khan happy - Hindi Filmibeat

रानी-आदित्य की शादी से खुश हुए बादशाह शाहरुख खान!

Rani-Aditya marriage made Shahrukh Khan happy
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियो में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर इस जोड़ी ने भी उतनी ही सफलता पाई है जितनी की शाहरुख खान के साथ बाकी हिरोइनों को मिली। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की हाल ही में हुई शादी से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये रानी मुखर्जी और आदित्य चोपडा को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही उनके आने वाले जीवन को खुशियों से भरे होने की दुआ भी। शाहरुख खान चोपड़ा परिवार के हमेशा से ही करीबी रहे हैं और यश चोपड़ा के जाने के बाद से शाहरुख चोपड़ा परिवार के और करीब आ गये हैं। ऐसे में आदित्य चोपड़ा की शादी की खबर ने किंग खान को काफी खुश किया है।

शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा अल्लाह मेरे दोनों दोस्तों रानी और आदित्य को अपना आशिर्वाद दे। खुदा करे कि दोनों अपने जीवन में आने वाली छोटी-छोटी खुशियों को खूब इंज्वॉय करें क्योंकि यही छोटी छोटी खुशियां आखिर में बडी़ हो जाती हैं। दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। दोनों को प्यार। शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की दोस्ती फिल्म कुछ कुछ होता के समय से है। कुछ कुछ होता है से पहले हालांकि रानी ने राजा की आएगी बारात और आमिर खान के साथ गुलाम फिल्म की थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रानी की कमर्शियल शुरुआत फिल्म कुछ कुछ होता है से हुई। इस फिल्म ने रानी मुखर्जी को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर दिया।

कुछ कुछ होता है में रानी और शाहरुख खान की कैमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई और उसके बाद शाहरुख और रानी ने कभी अलविदा ना कहना, चलते चलते, कभी खुशी कभी गम, वीर जारा जैसी कई सुपरहिट फिल्में कीं। यश चोपड़ा के चलते शाहरुख खान चोपड़ा परिवार के भी हमेशा से ही करीबी रहे हैं। यश चोपड़ा के पिछले साल अचानक से दुनिया छोड़ जाने के बाद शाहरुख खान चोपड़ा परिवार के और भी करीब आ गये हैं। रानी मुखर्जी भी काफी समय से चोपड़ा परिवार के साथ हैं और पिछले काफी समय से उनकी और आदित्य की शादी की खबरे मीडिया में आ रही थीं। लेकिन आखिरकार अब इटली में इस रिश्ते को कानूनन एक नाम दे दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X