..................... Rani treats Aamir and Shah Rukh Khan as special people | 'आमिर और शाहरुख मेरे लिए खास हैं' - Hindi Filmibeat

'आमिर और शाहरुख मेरे लिए खास हैं'

By Staff

Rani Mukherjee
फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' की शूटिंग के पहले दिन अभिनेता आमिर खान और शाहरुख खान को देखकर बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आह्लादित हो गईं। रानी कहती हैं कि उनकी जिंदगी में आमिर और शाहरुख दो खास लोग हैं।

रानी कहती हैं, "यह 'दिल बोले हड़िप्पा' की शूटिंग का पहला दिन था। 'भांगड़ा बिस्तर' गाने की शूटिंग चल रही थी तभी वहां अचानक से शाहरुख और आमिर पहुंच गए थे। संयोग से शाहरुख उसी समय 'रब ने बना दी जोड़ी' की शूटिंग कर रहे थे जबकि आमिर यश राज फिल्म्स स्टूडियो के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। शाहरुख और आमिर यह देखने के लिए उत्सुक थे कि मैं क्या कर रही हूं और गाने में मैं एक आदमी का किरदार कर रही हूं। वे शूटिंग स्थल पर मुझे अपनी शुभकामनाएं देने आए थे।"

उन्होंने कहा, "मुझे बेहद खुशी हुई क्योंकि आमिर और शाहरुख मेरी जिंदगी में दो विशेष व्यक्ति हैं और शूट के पहले दिन दोनों को शूटिंग स्थल पर देखना मेरे लिए एक सुखद संयोग था।"

शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में रानी एक पुरुष के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने इसके लिए क्रिकेट भी सीखा है।

फिल्म में शाहिद कपूर उनके सह-अभिनेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X