आमिर कपड़े उतारें तो ठीक, नंदना सेन उतारे तो हाय तौबा क्यों???

रंगरसिया की रिलीज़ से पहले बातों में भी बोल्ड हुईं नंदना सेन ने अब यह कहकर तहलका मचा दिया है कि 'नग्नता बेमक़सद नहीं होनी चाहिए। नंदना, मशहूर लेकिन विवादास्पद चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित फ़िल्म 'रंगरसिया' में उनकी प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं।

फ़िल्म सात नवंबर को रिलीज़ हो रही है और इसमें नंदना का ख़ासा बोल्ड किरदार है। उनके साथ रणदीप हुड्डा भी फ़िल्म में हैं। नंदना ने एक इंटरव्यू में कहा कि हर कलाकार, निर्देशक और फ़िल्मकार की ज़िम्मेदारी है कि बेवजह की नग्नता ना परोसी जाए। न्यूडिटी के पीछे मक़सद औरत को ऑब्जेक्ट की तरह पेश करना नहीं होना चाहिए।

पिछले दिनों मीडिया से रुबरु नंदना सेन का पारा एक इंटरव्यू के दौरान ऊपर चढ़ गया। दरअसल हुआ यूं कि एक जर्नलिस्ट ने उनसे जब पूछा कि ऐसा क्यों हैं कि आपके न्यूड सीन पर जहां बवाल मचाया जा रहा है वहीं पीके में आमिर खान की न्यूडिटी को महिमामंडित किया जा रहा है ?

इस पर नाराजगी जताते हुए नंदना ने कहा कि यह तो हिपोक्रसी की हद है। जो चीज़ें महिलाओं के लिए पूरी तरह गलत है, वही चीज़ें पुरूषों के लिए मान्य हैं।
नंदना ने यह भी कहा कि, 'हमें बचपन से यह सिखाया जाता रहा है कि शर्म औरत का गहना है लेकिन इसकी जिम्मेदारी सिर्फ औरत पर ही क्यों है ? पुरुष इस बात को कब समझेंगे
इसमें दो राय नहीं कि रंगरसिया में रणदीप के साथ इंटिमेसी के अलावा अपने न्यूड सीन के बारे में नंदना काफी कुछ सुन चुकी हैं और बकौल नंदना अब वह उससे काफी ऊब भी चुकी हैं। अब उन्हें इंतज़ार है तो बस रंगरसिया के रिलीज़ होने का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X