TRAILER: साल 2017 की दमदार फिल्म.. जंग, प्यार, धोखा की दास्तां
कंगना रनौत, शाहिद कपूर, सैफ अली खान स्टारर फिल्म रंगून का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'रंगून' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। और कोई शक नहीं कि निर्देशक की पहली फिल्मों की तरह यह भी आपको झंझोर कर रख देगा। फिल्म में कंगना रनौत, शाहिद कपूर, सैफ अली खान ने मुख्य किरदार निभाए हैं।
फिल्म के निर्माण का जिम्मा उठाया है साजिद नाडियावाला ने। फिल्म 24 फरवरी 2017 को दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म की कहानी वर्ष 1944 पर बनी है। जब पूरी दुनिया में युद्ध छिड़ा था, दूसरी तरफ भारत में आजादी की लड़ाई तेज हो चुकी है।
इन सबके बीच में पनपती है एक प्रेम कहानी.. जहां धोखा भी है। फिल्म में सभी स्टार्स का लुक काफी अलग सा दिया गया है, जो आपको पसंद आएगा।
यहां देंखे रंगून का ट्रेलर-
rangoon vishal bhardwaj shahid kapoor saif ali khan kangana ranaut रंगून विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर सैफ अली खान कंगना रनौत


Click it and Unblock the Notifications
