#GoodNews..कंगना रनौत की 'रंगून' को CBFC ने दिया यूए सर्टिफिकेट
कंगना रनौत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'रंगून' को सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है।
कंगना रनौत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'रंगून' को सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। इस फिल्म में केवल दो शब्दों पर कैंची चली है। इन दो शब्दों को रिप्लेस कर 'रास्कल' और 'बकचोर' कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। रंगून का प्लॉट द्वीतीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेंजी शासन के दौर का है। फिल्म में काफी सारे किसिंग सीन भी हैं जिसे सीबीएफसी ने पास कर दिया है। फिल्म के जरिए कंगना, सैफ अली खान और शाहिद कपूर के बीच एक रोमांचक प्रेमकथा फिल्माई गई है।
आर्म्स एक्ट में सलमान खान बरी..आ गया आखिरी फैसला
इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो चुका है। ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे हर तरफ से प्रोत्साहना मिल रही है। यह हर जगह से तारीफें बटोर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications