#Poster: 2017 का सबसे डरावना धमाका...पहले ही पोस्टर से शानदार
शाहिद कपूर, कंगना रनौत, सैफ अली खान स्टारर विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून का पोस्टर आ चुका है। फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज़ हो रहा है।
विशाल भारद्वाज एक ऐसे डायरेक्टर जो जब भी कोई नया धमाका करते हैं, लोग डरते ज़रूर हैं। चाहे वो शेक्सपियर की किसी कहानी पर बनी कोई ट्रैजेडी हो या फिर मकड़ी जैसी फिल्म जिससे बच्चे डरे हों। उनकी अगली फिल्म आ रही है रंगून। स्टारकास्ट शानदार है - शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत।
अब शाहिद कपूर ने फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है जो कि शानदार है लेकिन देखकर आपको थोड़ा डर लगेगा। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा कि 6 जनवरी को फिल्म के ट्रेलर के लिए तैयार रहें।

फिल्म 1942 के विश्व युद्ध पर बनी है और पोस्टर में तबाही ही तबाही दिख रही है। वहीं फाइटर प्लेन और सैनिक भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प है फिल्म का टैगलाइन - Love, War, Deceit यानि कि प्यार, जंग और धोखा।
गौरतलब है कि 2017 फिल्मों के लिहाज़ से काफी शानदार होने वाला है। 2017 का पूरा फिल्मी कैलेंडर हम आपको दे ही चुके हैं लेकिन सबसे दिलचस्प है कि यह साल कई तरह की फिल्मों का मिला जुला कलेवर होगा।
वैसे भी शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज कमीने और हैदर में बेहतरीन सिनेमा दे चुके हैं तो विशाल भारद्वाज ने सैफ अली खान को लंगड़ा त्यागी बनाकर उनके करियर को नई दिशा दे दी थी। अब देखना है कि इश्क और जंग की ये कहानी लोगों को कितनी पसंद आएगी।
वैसे 2017 में आपको रोमांस के इतने रंग दिखने वाले हैं कि आप खुद भी यकीन नहीं करेंगे


Click it and Unblock the Notifications