Rangoon Dialogue Promo -अब शाहिद कपूर को 'मोहब्बत' से डर लगता है...दमदार
रंगून का नया डायलोग प्रोमो आया है जो आपको भी काफी दमदार लगेगा। देखिए आप भी।
रंगून में शाहिद कपूर, कंगना रनौत और सैफ अली खान जैसे स्टार हैं तो यकीनन यह तय है कि फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहेगा ही। जैसे-जैसे रिलीज़ का डेट करीब आता जा रहा है, 'रंगून' को लेकर चर्चा भी बढ़ रही है।
अब फिल्ममेकरों ने 'रंगून' का पहला डायलॉग रिलीज़ किया है, जिसमें शाहिद और कंगना नज़र आ रहे हैं फिल्म का ये डायलोग आपको सलमान खान की फिल्म दबंग की याद दिला देगा क्योंकि शाहिद भी यही कहते नजर आ रहे हैं कि मोहब्बत से डर लगता है।
[अपने ही घर में मिल रहा है शाहरुख को कॉम्पिटीशन..दो कदम आगे निकली सुहाना]
अभी तक के ट्रेलर और डायलोग के प्रोमो में तो शाहिद कपूर और कंगना रनौत की केमेस्ट्री काफी दमदार है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही है और फिल्म को डायरेक्ट विशाल भारद्वाज कर रहे हैं जो अच्छी फिल्मों को बनाने के लिए ही जाने भी जाते हैं।
रंगून का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। आप भी देखिए रंगून का ये डायलोग प्रोमो।


Click it and Unblock the Notifications