Celeb Review: 2017 की सबसे दमदार.. और खूबसूरत फिल्म 'रंगून
रंगून फिल्म के सेलिब्रीटि प्रीमियर देखने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन जानिए आप भी।
रंगून फिल्म होने में अभी भी एक दिन बाकी है लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने रंगून देखा और विशाल भारद्वाज, सैफ अली खान, कंगना और शाहिद कपूर की जमकर तारीफ की। ना सिर्फ फिल्म की कहानी या डायरेक्शन नहीं बल्कि एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही है।
फिल्म की कहानी दूसरे विश्व युद्ध के समय की है जिसे भारत की नजर से दिखाया गया है और सबसे खास बात कि उस समय की लव ट्राएंगल जिसमें ट्विस्ट भी है, कहानी भी है और ड्रामा भी है। सेलेब्ल भी तीनों स्टार्स की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे।
[डर..रोमांच..इमोशन से भरपूर है ये फिल्म..देखें Trapped का ट्रेलर]
आपको बता दें कि रंगून 24 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट विशाल भारद्वाज ने किया है तो प्रोड्यूस साजिद नाडियावाला ने। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही थी और आखिरकार फिल्म अब बनकर तैयार है। फिल्म की खास बात ये भी है कि फिल्म में पहली बार सैफ अली खान, कंगना और शाहिद कपूर नजर आएंगे।
बॉलीवुड स्टार्स ने ट्विट कर अपना रिएक्शन दिया कि उन्हें रंगून कैसी लगी। आगे की स्लाइड्स पर आप भी देखिए स्टार्स का रिएक्शन।


Click it and Unblock the Notifications