'लाइन में खड़े करके इन्हें गोली मार देनी चाहिए'- रंगोली चंदेल का विवादित बयान, ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल में फिर उन्होंने ऐसे ही विवादित ट्वीट किया। उन्होंने डॉक्टरों और पुलिस की टीम पर किए गए हमले की निंदा तो की लेकिन विवादित बयान भी दिया। इसके बाद रंगोली चंदेल का ट्विटल अंकाउट सस्पेंड कर दिया गया। वहीं फिल्म सितारों से लेकर सोशल मीडिया पर रंगोली चंदेल के इस बयान का विरोध किया गया। हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई भी दी।
रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया कि और जमाती शब्द का प्रयोग भी किया। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर और पुलिसवालों ने उन्हें चेक करने गए तो ऐसे लोगों ने उनपर हमला किया। वह कहती हैं कि ऐसे मुल्लाओं को एक लाइन में खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए। ये मामला इतना बढ़ गया कि उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











