कंगना रनौत की बहन ने तापसी पन्नू के साड़ी लुक पर साधा निशाना, कहा- कंगना की क्रीपी फैन, फिर डिलीट किया पोस्ट

By Filmibeat Desk

तापसी पन्नू रूस में छुट्टियां मनाकर भारत वापस लौटी हैं। छुट्टियों के दौरान तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें से एक तस्वीर ने लोगों का काफी ध्यान खींचा। इस तस्वीर में तापसी साड़ी, काला चश्मा और शूज पहने रूस की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। कुछ लोगों ने जहां तापसी के इस लुक की खूब तारीफ की, वहीं कुछ ने उन्हें एक बार फिर कंगना रनौत से कंपेयर किया।

इसी बीच कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी तापसी पर निशाना साधा है। रंगोली ने उनके साड़ी लुक को 'कंगना की सस्ती कॉपी' कहा है।

Taapsee Pannu

इतना ही नहीं, बल्कि रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तापसी की तस्वीर शेयर करते हुए तापसी को टैलेंटहीन और कंगना का 'क्रीपी फैन' कहा जो हमेशा उनके लुक्स को कॉपी करती है.. हालांकि बाद में रंगोली ने ये स्टोरी डिलीट कर दी और फिर कंगना की साड़ी पहने कई तस्वीरें बैक टू बैक शेयर कीं।

बता दें, कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया वॉर देखा जा चुका है। हालांकि तापसी ने हमेशा इससे दूर रहना ही बेहतर समझा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X