ज़ायरा वसीम के साथ आईं रंगोली चंदेल- कंगना की बहन ने ट्रोलर्स को दिखाया आईना
जब से दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को छोड़ने की बात कही है तब से कई जाने माने सेलिब्रिटी अपने अपने विचार रख रहे हैं। कइयों ने उनका साथ दिया तो कई उनकी निजी जिंदगी के फैसले पर अपनी टांग अड़ाने में भी पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ज़ायरा वसीम के इस फैसले के बाद काफी कुछ सुनाया था और यहां तक कह दिया था कि एक दो फिल्में करके इंडस्ट्री छोड़ के जाने पर किसी को कुछ फर्क नहीं पड़ता हैं।
हालांकि इस बात को लेकर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का बयान आया है और वो इस मामले में ज़ायरा वसीम का साथ दे रही हैं। उनका कहना है कि 'उसने जो भी फैसला लिया है,

मैं उसका समर्थन करती हूं और और उसको बुरा भला बोलने से पहले उसके फैसले की इज्जत करते हुए उसकी बातों को समझिए। लोगों को ज़ायरा वसीम को लेकर झूठ बोलना बंद करके उसके दिल की तकलीफ को समझना चाहिए। इस बच्चे ने जो फैसला लिया है वो उसका खुद का फैसला है।
अगर कोई धर्म है जो कि नाच-गाना या अभिनय करने की इजाजत नहीं देता और वो इसको फॉलो कर रही है तो इसमें गलत क्या है। जैसे हमारे हिंदू धर्म बहुत सी पूजा-आराधना, डांस और गाने के माध्यम से ही होती है,
जैसे बात करें कथक की तो मुगलों मे मंदिर मे होने वाले कथक को दरबार तक लाया है। ये आपका अधिकार आप किस भगवान को मानते हैं आप खुद के भगवान जिसको आप ईष्ट देव कहते हैं उनको मानते हैं।'
कुल मिलाकर रंगोली का कहना है हमें उसके फैसले की कद्र करना चाहिए और और उस बच्ची को बुरा भला कहना बंद कर देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











