रंगोली चंदेल के निशाने में रणवीर सिंह- बचपन का फोटो शेयर कर बोलीं 'ऐसे लोग आउटसाइडर नहीं हैं'
रणवीर सिंह इस समय इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं और इस समय उनको लेकर एक बयान सामने आया है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। कंगना रनौत कि बहन रंगोली चंदेल ने रणवीर सिंह के आउसाइडर होने पर एक बयान दिया है। परिणीति चोपड़ा की माने तो रणवीर सिंह आउटसाइडर नहीं हैँ। गौरतलब है कि इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें रणवीर सिंह.. रणबीर कपूर और सोनम कपूर के साथ बचपन में नजर आ रहे हैं।
इस को लेकर रंगोली मे रणवीर पर तंज कसा है। रंगोली ने कहा कि... "जान पहचान वाले लोग जिनकी बॉलीवुड के अमीरों से पहचान होती है उनको किसी हाल में आउटसाइडर नहीं माना जा सकता है।

आउटसाइडर वो लोग होते हैं कि छोटे शहरों से आते हैं और जो छोटे स्कूलों के पढ़े लिखे होते हैं। उन्हें अंग्रेजी बोलना नहीं आती है, जिनके पास अच्छे कपड़े खरीदने के पैसे नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को काफी बुरी तरह से ट्रीट किया जाता है।
ऐसे लोग ही इंडस्ट्री के आउटसाइडर हैं। यही वो बच्चे हैं जिनके सहायता की सख्त जरूरत होती है ना कि ऐसे लोगों को जिनके पास सबकुछ होता है।" रंगोली का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications