''जबसे कंगना ने मोदी जी को सपोर्ट किया है, मीडिया उसकी जान की दुश्मन बन गई है''- रंगोली चंदेल
कंगना रनौत की हर फिल्म रिलीज से पहले उनका नाम किसी ना किसी विवाद से जरूर जुड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हो रहा है फिल्म जजमेंटल है क्या रिलीज से पहले। फिल्म के सांग लांच में कंगना एक फिल्म पत्रकार पर जमकर भड़कीं। इतना ही नहीं, बल्कि अब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी पत्रकार के खिलाफ कई ट्विट पोस्ट किये हैं।
रंगोली चंदेल ने लिखा- कंगना बहुत की सच्ची और साफ इंसान है.. और यही उसकी खासियत है। जबसे कंगना ने मोदी जी को सपोर्ट किया है और मणिकर्णिका जैसी फिल्म बनाई है, ये सभी उदारपंथी उसकी जान के दुश्मन बन गई हैं। ये पत्रकार मणिकर्णिका जैसी फिल्म के विरोध में कैसे बोल सकते हैं। सरकार को इस मुद्दे पर कड़ा कदम उठाना चाहिए।

इतना ही नहीं, बल्कि रंगोली ने उस पत्रकार की (जिससे कंगना की झड़प हुई) पुरानी कुछ पोस्ट और तस्वीरें भी ट्विट की। हालांकि इन बातों से यह कहीं से साबित नहीं होता कि पत्रकार कंगना के विरोध में कोई कैपेंन चला रहा था, जिसका आरोप कंगना लगा रही हैं।
यहां जानें क्या है पूरा मामला-


Click it and Unblock the Notifications