ऋतिक मुझे इंप्रेस करने की इतनी कोशिश करता था - तस्वीर के साथ कंगना की बहन ने दिया सुबूत
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच क्या था और क्या नहीं था पता नहीं। दोनों ने ही काफी कुछ कहा, जिसमें से कितना सच था और कितना झूठ पता नहीं। अब कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर गड़े मुर्दे उखाड़ कर ऋतिक रोशन पर कीचड़ उछालने की कोशिश की है।
रंगोली ने अपनी और ऋतिक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - एक समय था जब ये कंगना को पटाने के चक्कर में मुझे इंप्रेस करने की कोशिश करता था। अब कहता है हम आपके हैं कौन?

गौरतलब है कि साल 2015 में ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की अनबन सबके सामने आ गई। कंगना का कहना था कि ऋतिक ने उन्हें शादी का वादा किया लेकिन धोखा दिया।
वहीं ऋतिक रोशन का कहना था कि उन्होंने कंगना रनौत से कभी सामने से बात ही नहीं की। थक कर उन्होंने वो सारे ईमेल जारी किए जो कंगना ने उन्हें भेजे थे। ऋतिक का कहना था कि उन्होंने इसकी शिकायत कंगना की बहन से की थी।
ऋतिक ने अपनी सफाई में यहां तक कहा था कि या तो कंगना रनौत किसी बहरूपिए से बात कर रही हैं या फिर वो किसी से बात ही नहीं करती हैं। देखिए इन ईमेल्स में कंगना ने क्या क्या लिखा था -


Click it and Unblock the Notifications
