कंगना की बहन रंगोली चंडेल फिर भड़कीं - कहा रणबीर - आलिया - वरूण को फिर जमकर धोया
Recommended Video
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंडेल, आजकल कंगना रनौत का पब्लिसिटी और कंट्रोवर्सी डिपार्टमेंट संभाल रही हैं।कंगना रनौत की बहन रंगोली चंडेल ने बॉक्स ऑफिस इंडिया को लताड़ लगातेे हुए कहा है कि स्टार्स की बॉक्स ऑफिस रैंकिंग में कंगना रनौत, वरूण - आलिया - रणबीर जैसे लोगों से पीछे कैसे रह सकती हैं। जबकि आलिया, वरूण ने तो कलंक जैसी फ्लॉप फिल्म दी है। इसी के साथ रंगोली ने ये भी कहा कि कंगना रनौत करण जौहर की चमची नहीं है इसलिए उन्हें ये सब देखना पड़ता है।
दरअसल हुआ यूं कि बॉक्स ऑफिस इंडिया ने एक रिपोर्ट निकाली 2019 तक में स्टार्स के बॉक्स ऑफिस पावर पर। इस लिस्ट में टॉप पर थे सलमान, शाहरूख, आमिर। टॉप 20 में बीच के नंबर पर थे वरूण, आलिया, रणबीर, दीपिका जैसे स्टार्स और कंगना रनौत थी 16वें नंबर पर।

बस फिर क्या था, रंगोली भड़क गईं कि कंगना ने इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक दी है - मणिकर्णिका। वो इतनी नीचे कैसे रह सकती है। उनका गुस्सा ये भी था कि वरूण, आलिया, रणबीर, दीपिका जैसे लोगों से कंगना पीछे नहीं रह सकती। रंगोली ने सवाल भी उठाया कि कलंक जैसी फिल्म के बाद भी वरूण आलिया बॉक्स ऑफिस स्टार हैं।
किसी ने समझाने की कोशिश कर डाली कि ये तो पूरे करियर का कच्चा चिट्ठा है और कंगना की बहुत सी फिल्में फ्लॉप रही हैं। तो रंगोली ने सवाल पूछा कि रणबीर कपूर 50 फ्लॉप फिल्मों के बाद एक संजू दे पाया और टॉप पर है। तो कंगना क्यों नहीं। अब रंगोली के सवालों का जवाब किसी के पास हो तो भी ना दे तो ही बेहतर है!


Click it and Unblock the Notifications