ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना की बहन रंगोली, कहा - चल फुट यहां से अंकल
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के झगड़े से तो सब वाकिफ हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने आखिरकार, कंगना रनौत पर अपनी चुप्पी तोड़ ही ली। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ऋतिक ने कहा कि Bully से डील करने का एक ही तरीका है धैर्य। इसके साथ ही ऋतिक ने समाज को भी दोष दिया कि लोग ऐसे लोगों को बढ़ावा देते हैं तभी उनकी हिम्मत बढ़ जाती है।
अब ज़ाहिर सी बात है कि ऋतिक का मुंह खुला था तो रंगोली को कुछ तो बोलना ही था। रंगोली ने ट्विटर पर ऋतिक पर निशाना साधते हुए लिखा - ये देखो अंकल जी फिर शुरू हो गए। अरे चल भाई आगे बढ़, थोड़े थोड़े दिन में बेइज़्जती का डोज़ लेने की आदत पड़ गई है। तेरे लिए अब मेरे पास कोई डोज़ नहीं है चल फुट यहां से।



Click it and Unblock the Notifications











