कंगना के लायक फिल्म बनाना तो सीखो - रंगोली ने उड़ाया करण जौहर का जमकर मज़ाक
कंगना रनौत और करण जौहर को हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद कंगना ने करण को बधाई दी और करण ने भी कहा कि अगर कभी उन्हें कंगना की ज़रूरत किसी फिल्म के लिए लगेगी तो फोन उठाकर कंगना से इस बारे में बात करेंगे।
हमेशा की तरह, कंगना रनौत की बहन रंगोली को इस बारे में भी कुछ कहना था। रंगोली ने एक ट्वीट करते हुए करण जौहर का जमकर मज़ाक उड़ाया है।

रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा - करण जौहर जी तो ऐसे कर रहे हैं जैसे फोन करने पर कंगना आ ही जाएगी उनकी फिल्म के लिए। भाईसाब, आपके और मेरे चाहने से क्या होता है? कंगना को तो स्क्रिप्ट चाहिए होती है, कभी होगी आपके पास उसके लायक स्क्रिप्ट :P
गौरतलब है कि करण जौहर और कंगना रनौत के बीच कोल्ड वॉर तब शुरू हुआ जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को बॉलीवुड में नेपोटिज़्म का माफिया बताया।
इसके बाद से धीरे धीरे कंगना और उनकी बहन रंगोली हर उस स्टार किड के खिलाफ होती गईं जिन्हें हिंदी फिल्मों में मौके मिलते हैं। देखिए कंगना ने किन किन लोगों से बॉलीवुड में लिया है पंगा -


Click it and Unblock the Notifications












