रेखा से कंगना की तुलना पर बुरी तरह से ट्रोल हुईं रंगोली चंदेल- लोग बोले 'राखी सावंत जैसी लगती है'
एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं और उनके किसी ना किसी ट्वीट को लेकर लोग उनको ट्रोल कर ही देते हैं। हाल ही में फिर कुछ ऐसा किया गया है कि वो पूरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। गौरतलब है कि रेखा के जन्मदिन पर रंगोली ने कंगना रनौत और लीजेंड्री रेख को कंपेयर कर डाला। उन्होने ट्वीट करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें कंगना रनौत और रेखा नजर आ रही थीं।
इसके बाद ट्विटर पर कमेंट्स का सैलाब आ गया और लोग बुरी तरह से रंगोली चंदेल को खरी खोटी सुनाने लगे। यहां देखिए लोगों ने क्या क्या बोल डाला...
गौरतलब है कि कुछ समय पहले कंगना रनौत कई एक्ट्रेसेस के साथ विवादो में चल रहीं थीं और उनके साथ रंगोली चंदेल अक्सर खड़ी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











