रंगोली चंदेल ने आलिया भट्ट पर लगाया अवॉर्ड फिक्सिंग का आरोप? वायरल Video से हंगामा!
आप सभी तो जानते ही है कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखती हैं और अपनी बात जरूर कहती हैं। हाल ही में हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद रंगोली के निशाने पर अभिनेत्री आलिया भट्ट आ गईं और उन्होने आलिया को खरी खोटी सुना डाली है। स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान रंगोली ने आलिया की नियत पर कई बड़े सवाल उठाए। दरअसल आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आलिया बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड हाथ में लेकर जाती दिख रही हैं।
आलिया ने इस ट्रॉफी को इवेंट के शुरु होने से पहली ही अपने हाँथ में ले रखा था और उनके साथ कोई आदमी खड़ा था जो कि ये कंफर्म करा रहा था कि आप लोग इस खबर को एक घंटे बाद दिखाओगे ना।

बस फिर क्या था रंगोली चंदेल ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि.. "चलो इतनी सच्चाई तो है जो तुम चुपचाप ये काम कर रही हो, सबके सामने नहीं, अच्छा लगा कुछ तो बचा है अंदर अभी भी जो रोक रहा हैं"
हालांकि रंगोली के ट्वीट के बाद आलिया भट्ट की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। इस वीडियो को जिस अकाउंट से डाला गया उसमे अवॉर्ड फिक्सिंग का आरोप लगाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











