..................... Rangoli calls Tapsee Pannu a sasti copy of Kangana Ranaut, Anurag Kashyap defends - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू है कौन? कंगना रनौत की सस्ती कॉपी - फिर भड़कीं रंगोली, अनुराग कश्यप ने जमकर सुनाया

By Staff

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की दिक्कत क्या है पता नहीं लेकिन उनके बारे में एक बात अब हर कोई जान चुका है। जब भी कंगना की कोई नई फिल्म आती है, रंगोली चंदेल ट्विटर पर कंट्रोवर्सी बनाने का काम शुरू कर देती हैं। फिर इस काम के लिए उन्हें चाहे जितने गड़े मुरदे उखाड़ने पड़े, उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

26 जुलाई को रिलीज़ हो रही है कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और लोगों ने इसकी तारीफ की। इन लोगों में तापसी पन्नू भी शामिल थीं। लेकिन रंगोली को तापसी की तारीफ पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्विटर पर ही अपना काम शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप कंगना रनौत के साथ क्वीन में काम कर चुके हैं। राजकुमार राव भी इस फिल्म का हिस्सा थे। अनुराग, क्वीन के प्रोड्यूसर थे। बहरहाल, रही कंगना रनौत की बात तो ज़्यादा समय नहीं हुआ है जब कंगना ने कहा था कि उनकी फिल्म की तारीफ कभी कोई नहीं करता है।

मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान, कंगना ने कहा था कि उनकी फिल्म का ट्रेलर आता है लेकिन वो कभी किसी को उनकी फिल्म के ट्रेलर के बारे में लिखते नहीं दिखते हैं। तो शायद अब कंगना को समझ आ जाए कि लोग उनकी फिल्म के बारे में क्यों नहीं लिखते हैं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X