TRAILER: 25 साल बाद लौटी गोविंदा - पहलाज निहलानी की जोड़ी, रंगीला राजा जैसी फूहड़ फिल्म के साथ
गोविंदा की फिल्म फ्राईडे हाल ही में रिलीज़ हुई है और अब गोविंदा एक और फिल्म के साथ लौट आए हैं। गोविंदा और पहलाज निहलानी की जोड़ी, 25 साल बाद लौटी है रंगीला राजा नाम की फिल्म के साथ। फिल्म का नाम जितना फूहड़ है, फिल्म का ट्रेलर भी उतना ही फूहड़ है। फिल्म में गोविंदा डबल रोल में दिखाई देंगे - रंगीला और राजा।
एक रंगीन बिज़नेसमैन है वहीं दूसरा, बाबा है। रंगीन बिज़नेसमैन को रंगीन आदते हैं जो गोविंदा करते हुए काफी फूहड़ लग रहे हैं। वहीं फिल्म में 20 साल की दिगांगना सूर्यवंशी, गोविंदा की बीवी की भूमिका में दिखाई देंगी।

फिल्म के ट्रेलर में कुछ भी देखने लायक नहीं है। गोविंदा ऐसी फिल्में क्यों कर रहे हैं, ये सवाल और इसका जवाब, दोनों ही आपकी समझ से परे होगा। दुखद है कि गोविंदा जैसे एक्टर इतनी फूहड़ फिल्मों का हिस्सा बनने लगे हैं। जबकि वो खुद कई अच्छी डबल रोल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन डबल रोल -


Click it and Unblock the Notifications











