मेरी फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं है, मुझे जबरदस्ती टार्गेट किया जा रहा है- गोविंदा
पहलाज निहलानी के निर्देशन में बनी गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' को सेंसर बोर्ड ने 20 कट का आदेश दिया है। सेंसर बोर्ड के अनुसार, फिल्म में पूरी तरह से महिला विरोधी दिखाया गया है और ऐसी फिल्म को थियेटर में नहीं दिखाया जा सकता। हालांकि यदि आपने फिल्म का ट्रेलर देखा होगा.. तो कहीं ना कहीं आप भी सेंसर बोर्ड के फैसले से सहमत होंगे।
'मैं किसी फिल्म में शाहरुख खान की बहन का किरदार नहीं निभाना चाहती'
बहरहाल, वहीं गोविंदा का मानना है कि उनकी फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं है। बल्कि उनकी फिल्म को टार्गेट किया जा रहा है। गोविंदा ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीबीएफसी ने हमारी फिल्म के कुछ दृश्यों को सेंसर किया और इसके कारण, हमें फिल्म रिलीज करने के लिए कानूनी मार्ग लेना पड़ा। इस तरह का माहौल फिल्म उद्योग के लिए अच्छा नहीं है।

गोविंदा ने रंगीला राजा पर बात करते हुए कहा, मुझे फिल्म में कोई विवादास्पद दृश्य नहीं दिखे। मुझे लगता है कि फिल्म की रिलीज जानबूझकर रोकी जा रही है और इसकी रिलीज के लिए फिल्म उद्योग में अच्छा माहौल नहीं है।
बता दें, CBFC के फैसले का विरोध करते हुए फिल्म पहलाज निहलानी ने याचिका दायर की थी। जिसमें कहा था कि सेंसर बोर्ड का सुझाव अन्यायपूर्ण और अनिश्चित हैं क्योंकि वह दृढ़ता से मानते हैं कि फिल्म किसी भी तरह से अश्लील नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











