रंगीला राजा: खत्म हुआ गोविंदा की फिल्म से विवाद, इतने कट के साथ Release डेट का ऐलान!
गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा काफी समय विवादों में चल रही है और इसके कारण पहलाज निहलानी की इस फिल्म को काफी समस्या हो रही थी। लेकिन अब सबकुछ क्लियर हो चुका है। दरअसल फिल्म को रिलीज करने की अनुमति मिल गई है लेकिन इसमें काफी काट छांट भी करनी पड़ेगी। बता दें कि इस फिल्म में 20 कट के बाद इसको यूए सर्टिफिकेट दिया गया। बता दें कि फिल्म 11 जनवरी 2011 को रिलीज हो सकती है।
इस फिल्म में गोविंदा का डबल रोल है और इसके अलावा शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा भी नजर आएंगे। सीबीएफसी ने फिल्म को काफी समय से लटका के रखा था और उनका कहना था कि फिल्म में कई सीन्स ऐसे हैं जो अश्लील हैं और वो लोग पास नहीं कर सकते हैं।

इस पर गोविंदा और पहलाज निहलानी काफी ज्यादा नाराज थे और कॉफ्रेंस करके इस बारे में बताया था कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो कि काटा जाना चाहिए।
अब गोविंदा के सभी फैंस काफी ज्यादा खुश होगों और एक बार फिर से इस धमाकेदाक जोड़ी का स्वागत करेंगें। गौरतलब गौरतलब है कि पहलाज निहलानी के साथ मिलकर गोविंदा ने कई शानदार फिल्में की हैं।


Click it and Unblock the Notifications











