लंदन में दिखाई जाएगी 'रंग रसिया'

इस फिल्म के सह निर्माता आनंद महेंद्रू ने बताया कि आगामी 25 और 30 अक्टूबर को यह फिल्म दिखाई जाएगी। यह फिल्म प्रख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा और उसकी प्रेमिका सुगनबाई के प्रेम सम्बधों पर आधारित है।
केतन मेहता ने अपनी फिल्म के बारे में बताया कि यह चित्रकार की स्वतंत्रता और सामाजिक बंधनों के बीच के संबंधों को दिखाती है जो आज भी भारत में चर्चा का विषय है।
उन्होंने भारतीय कलाकार एम एफ हुसैन का उदाहरण देते हुए बताया कि वे किस तरह समाज के एक वर्ग के गुस्से का शिकार बने हुए है। इस फिल्म के कलाकारों में रणदीप हुडा, नंदना सेन, परेश रावल और जिम बोवेन है। यह फिल्म दिसंबर में रीलिज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications