#Scoop: आमिर खान की ये फिल्म साथ में लेकर सोते थे शाहरूख!

आमिर खान और शाहरूख खान एक साथ रंग दे बसंती करने वाले थे। दोनों ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। शाहरूख फिल्म की स्क्रिप्ट साथ में लेकर सोते थे।

शाहरूख खान और आमिर खान, ये दो नाम एक साथ सुनकर ही लोग चौंक जाते हैं। लेकिन आप तब ज़्यादा चौंक जाएंगे जब हम आपको बताएंगे कि शाहरूख खान और आमिर खान दोनों एक ही फिल्म में एक साथ आने वाले थे।

दरअसल, रंग दे बसंती में शाहरूख खान आर माधवन वाला किरदार निभाने वाले थे। उन्हें फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई थी कि साथ में लेकर सोते थे।

Shahrukh Khan Aamir Khan Rang De Basanti

उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा को ये बात बताई थी कि रंग दे बसंती की स्क्रिप्ट उनके बेड के पास रहती है और इकलौती ऐसी स्क्रिप्ट है जिसे वो बार बार पढ़ते हैं।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]

लेकिन फिर शाहरूख ने फिल्म से मना कर दिया और रोल चला गया था आर माधवन के पास। और उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर अजय राठौड़ की भूमिका में जान डाल दी थी।

हालांकि अगर शाहरूख खान ये रोल कर लेते तो ये एक तरह का कास्टिंग स्कूप ही होता क्योंकि आज तक शाहरूख और आमिर एक साथ स्क्रीन पर कभी नहीं आए।
[#WordWar: ऋतिक के एक बयान ने शाहरूख खान को धो डाला!]

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब शाहरूख खान ने कोई धमाकेदार स्क्रिप्ट यूं ही रिजेक्ट कर दी हो। ऐसा हर बार हुआ कि ये रिजेक्टेड फिल्में बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक थीं -

पद्मावती
हाल ही में शाहरूख खान ने संजय लीला भंसाली स्टारर पद्मावती रिजेक्ट की है। फिल्म में उन्हें अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था, ऐसा सूत्रों का कहना है।

लगान
शाहरूख खान ने लगान क्यों रिजेक्ट की इसका कोई साफ कारण किसी को नहीं पता। लेकिन आमिर खान ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और फिल्म ऑस्कर में काफी शोर मचाकर लौटी थी।

3 इडियट्स
एक बार फिर शाहरूख खान की ना और आमिर खान की हां ने इतिहास बना दिया था। 3 इडियट्स ना सिर्फ बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ढेरों रिकॉर्ड बनाए थे।

रंग दे बसंती
पूरी कहानी तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन दिलचस्प ये भी है कि शाहरूख खान की हर ना ने आमिर खान को एक नया रिकॉर्ड बनाने में मदद की थी।

कहो ना प्यार है
राकेश रोशन के साथ शाहरूख खान ने कोयला में काम किया था। फिल्म भले ही फ्लॉप थी लेकिन फिर भी राकेश रोशन ने कहो ना प्यार है के लिए सबसे पहले शाहरूख को अप्रोच किया। पर शाहरूख ने इसे रिजेक्ट कर दिया और फिर तो जो हुआ वो इतिहास था।

मुन्नाभाई एमबीबीएस
राजकुमार हिरानी को भी शाहरूख खान बार बार क्यों मना करते हैं। पता नहीं। मुन्नाभाई की पहली पसंद शाहरूख खान थे जबकि संजय दत्त फिल्म में जिमी शेरगिल वाला रोल करने वाले थे! बताईए!

एक था टाईगर
सलमान खान की एक था टाइगर के लिए कबीर खान ने पहले शाहरूख खान को अप्रोच किया था। लेकिन शाहरूख को फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं लगा था। जो कि सच था!!!

जोधा अकबर
आशुतोष गोवारिकर चाहते थे कि अकबर का रोल शाहरूख खान करें लेकिन जोधा ऐश्वर्या और शाहरूख खान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। बस शाहरूख ने फिल्म रिजेक्ट कर दी।

रोबोट
तमिल फिल्म रोबोट के लिए शंकर ने पहले शाहरूख खान को अप्रोच किया था। लेकिन शाहरूख खान ने फिल्म में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। वैसे दिलचस्प ये भी है कि इस फिल्म में भी ऐश्वर्या राय थीं।

हे बेबी
हे बेबी के लिए साजिद खान ने पहले शाहरूख खान को अप्रोच किया था पर उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। बाद में शाहरूख ने फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस ज़रूर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X