बैटमिंटन स्टार साइना नेहवाल के खिलाफ एक्टर सिद्धार्थ का भद्दा ट्वीट, पीएम सुरक्षा पर बोला शर्म करो
रंग दे बसंती के साथ साउथ की कई बड़ी फिल्मों के स्टार एक्टर सिद्धार्थ आनंद ने साइना नेहवाल को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है जिसे लेकर बवाल हो गया है। सिद्धार्थ आनंद के इस ट्टीट की सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों में आलोचना की जा रही है। साल 2012 की ओलिंपिक में कास्य पदक और साल 2015 में विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले साइना नेहवाल के लिए भद्दा ट्वीट करना सिद्धार्थ आनंद के लिए बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीत चुकीं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को लेकर सिद्धार्थ आनंद के इस पोस्ट पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी नोटिस भेज दिया है। साथ ही सिद्धार्थ आनंद पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया है। आपको बता दें कि साइना नेहवाल साल 2020 जनवरी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई हैं।पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई गलती को लेकर साइना नेहवाल ने ट्वीट किया था।

साइना नेहवाल ने ट्विटर पर लिखा था कि कोई भी देश अपने सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता है। अगर उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हो जाए। अराजकतावादियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कायराना हमले की मैं कड़े से कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती हूं।

सिद्धार्थ ने कहा शर्म करो
साइना नेहवाल के इसट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक्टर सिद्धार्थ ने कहा है कि सटल कॅाक चैम्पियन ऑफ द वर्ल्ड शुक्र है कि हमारे पास भारत के संरक्षक हैं। करबद्ध प्रार्थना। शर्म करो #Rihanna। सवाल यह उठ रहा है कि साइना को रिहाना बोलने की पीछे की वजह क्या है? याद दिला दें कि पिछले साल फरवरी में इंटरनेशनल सिंगर रिहाना ने भारत के किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक पोस्ट लिखा था।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा बोलीं
दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सिद्धार्थ की क्लास लगाते हुए पोस्ट लिखा है कि इस आदमी को सबक सीखाने की जरूरत है। ट्टिटर इस शख्स का अकाउंट अभी भी क्यों बना हुआ है, संबंधित पुलिस विभाग के पास इस मामले को उठाया जा रहा है।

सिद्धार्थ ने अपने इस पोस्ट पर सफाई भी दी
पूरा मामला गर्म होने के बाद सिद्धार्थ ने अपने इस पोस्ट पर सफाई भी दी है कि कॅाक एंड बुल अंग्रेजी कहावत है जिसका अर्थ है मनगढ़ंत कहानी। सिद्धार्थ ने आगे लिखा है कि किसी और तरह से इसे पढ़ना गैरवाजिब और भ्रामक है। किसी का अनादर करने का मेरा कोई मकसद नहीं है। न तो यह कहा गया है और न मेरी भावना थी।

सुरेश रैना ने भी सिद्धार्थ आनंद के खिलाफ आवाज उठाई
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सिद्धार्थ आनंद के खिलाफ आवाज उठाई है। सुरेश रैना नेट्वीट किया है कि खिलाड़ी देश के लिए पसीना और खून बहाते हैं। स्पोर्ट्स आइकान देश की सायना नेहवाल के लिए इस तरह की घटिया भाषा का इस्तेमाल होना दुखद है। एक इंसान और खिलाड़ी के तौर पर इसकी निंदा करता हूं। मैं सायना के साथ खड़ा हूं।


Click it and Unblock the Notifications











