करिश्मा-संजय की शादी को लेकर पिता रणधीर कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'थर्ड क्लास आदमी'

karishma kapoor sanjay

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार रही है और उन्होंने 90 के दशक में काफी हिट फिल्में भी दी है। लेकिन काफी वक्त से वह एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि वह कई बार पैप्स को पोज़ देती हुई भी नजर आ जाती है। लेकिन हाल ही खबरें आईं कि करिश्मा कपूर, संजय कपूर के साथ डिनर पर पहुंची। बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे हैं जिनकी कस्टडी भी एक्ट्रेस ने ही ले रखी है।

करिश्मा और संजय की टूटी 10 साल बाद शादी

करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ कुछ खास अच्छी नहीं रही और उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। जब उनकी सगाई अभिषेक बच्चन से टूटी तो उन्होंने 2003 में दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में सात फेरे लिए। लेकिन शादी के 10 सालों के बाद दोनों ने तलाक लिया। करिश्मा कपूर ने 2016 में अपने पति संजय कपूर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे।

करिश्मा ने संजय पर लगाए थे गंभीर आरोप

जब करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ तलाक की अर्जी लगाई थी तब उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा और मारपीट के भी आरोप लगा दिए थे। एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि हनीमून के समय पर उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। वहीं जब करिश्मा कपूर प्रेग्नेंट हुई तो उन्हें एक ड्रेस फिट नहीं आ पा रही थी। लेकिन फिर भी उनकी सास उन्हें वही ड्रेस पहनने के लिए बोल रही थी। जब एक्ट्रेस उसे ड्रेस को पहन नहीं पाई तो संजय ने अपनी मां से करिश्मा पर हाथ उठाने को कहा।

करिश्मा के पिता नहीं चाहते थे संजय के साथ हो शादी

कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि जब करिश्मा कपूर, संजय कपूर से शादी करने वाली थी तो उनकी मां बबीता कपूर तो इस शादी से खुश थी। लेकिन उनके पिता रणधीर कपूर इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया और कहा था कि 'हर कोई हमें बहुत अच्छे से जानता है। हम कपूर फैमिली है और हमें कभी भी किसी के पीछे भागने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। हमें भगवान ने पैसे के साथ-साथ टैलेंट का भी आशीर्वाद दिया है जो कि हमारे साथ जिंदगी भर रहेगा।'

रणधीर ने संजय को कहा 'अय्याश'

रणधीर कपूर ने यह तक कह दिया था कि 'संजय एक थर्ड क्लास इंसान है और मैंने कभी नहीं चाहा था कि मेरी बेटी करिश्मा की शादी उससे हो। उसके खून में ही अय्याशी भरी हुई है। उसने अपनी पत्नी की कभी भी फ़िक्र नहीं जताई। अपनी पत्नी को छोड़कर वह दूसरी महिलाओं के साथ में रहा करता था। पूरा दिल्ली शहर इस बात से रूबरू है कि वह कैसा इंसान है? मैं इस से ज्यादा कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं। बता दें कि संजय से तलाक के बाद में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ में हंसी खुशी रहती है। कई बार संजय कपूर अपने बच्चों से मिलने आया करते हैं।'

More from Filmibeat

Read more about: randhir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X