Ahaaaan: क्या करीना प्रेगनेंट हैं? - "हां अब तो काफी वक्त हो गया...!"
करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं...करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं है। बस इन्हीं दो बयानों में काफी समय से फैन्स उलझे हुए हैं। लेकिन हाल ही में रणधीर कपूर यानि कि करीना के पापा ने इस बारे में खुलकर बात कर ली।
उनसे पूछा गया कि क्या बेबो प्रेग्नेंट हैं? इस पर रणधीर कपूर का जवाब था कि फिलहाल हैं या नहीं हैं पता नहीं लेकिन अब काफी समय हो चुका है और उन्हें खुशखबरी दे ही देनी चाहिए।
[सैफ शाहिद के बीच झगड़ा? - सैफू ऐसे नहीं हैं]
तो अब रणधीर कपूर का ये बयान सबको छेड़ कर चला गया। क्या उन्होंने उन खबरों पर मुहर लगा दी, जिनके मुताबिक करीना कपूर 3.5 महीने से प्रेग्नेंट हैं?
माना तो ये भी जा रहा है कि करीना कपूर की लंदन ट्रिप भी इसी लिए थी कि फिलहाल वो रिलैक्स करना चाहती हैं। गपशप गली की मानें तो करीना कपूर को बधाई देने का वक्त आ गया है।
[पूरी दिल्ली जानती हैं कि मेरा दामाद ऐय्याश है!]
यही कारण है कि बेबो फिलहाल कोई फिल्में साइन नहीं कर रही हैं और सोनम कपूर के साथ शशांक घोष की वीरा की शादी निपटाने के बाद करीना कपूर फुलटाइम अपनी प्रेगनेंसी पर ध्यान देने वाली हैं।
वैसे ये तस्वीरें साबित करती हैं कि करीना अपनी प्रेग्नेंसी छिपाने की कितनी कोशिश कर रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications