शर्माजी नमकीन के बाद उन्होंने पापा को कॉल लगाने को कहा: रणबीर कपूर ने की रणधीर कपूर की भूलने की बीमारी पर बात

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हो चुकी है और पूरा बॉलीवुड मिलकर ऋषि कपूर को एक यादगार विदाई देना चाहता है। यही वजह है कि कई स्टार्स ने मिलकर इस फिल्म को प्रमोट किया और ऋषि कपूर का आखिरी बार परदे पर स्वागत किया। रणबीर कपूर लगातार इस फिल्म के लिए इंटरव्यू देते दिखे।

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर के बड़े भाई और करीना कपूर खान - करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर भी अब डिमेंशिया नाम की एक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में इंसान अपनी याद्दाश्त धीरे धीरे खोने लगता है।

randhir-kapoor-suffering-from-dementia-asked-to-call-rishi-kapoor-after-watching-sharmaji-namkeen

रणबीर कपूर ने बताया कि शर्माजी नमकीन देखने के बाद रणधीर कपूर बहुत ज़्यादा खुश थे और उन्हें ये फिल्म कमाल लगी। वो खुद अपने भाई को ये बात बताना चाहते थे और उन्होंने रणबीर से कहा कि ऋषि को फोन लगाओ, मैं उसे बताना चाहता हूं कि क्या कमाल की फिल्म है।

अक्सर करते हैं परिवार की बातें

अक्सर करते हैं परिवार की बातें

गौरतलब है कि रणधीर कपूर, अक्सर किसी ना किसी चैनल को इंटरव्यू देते हैं और अपने परिवार के सदस्यों के बारे में बात करते रहते हैं। कभी पत्रकार उनसे रणबीर की शादी के बारे में सवाल करते हैं तो कभी करीना के बच्चों के बारे में। रणधीर भी पूरी कोशिश करते हैं कि काम भर की बातें पत्रकारों को बता ही दें।

परिवार में रह गए अकेले

परिवार में रह गए अकेले

रणधीर कपूर ने कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में अपना दर्द बांटते हुए कहा था कि इस घर में अब वो अकेले बचे हैं। गौरतलब है कि जहां रणधीर कपूर के पिता राज कपूर का निधन काफी पहले हो गया था वहीं 2018 से 2021 के बीच उन्होंने अपने तीन भाई - बहनों और मां को खो दिया।

भाई बहनों को खोने का दर्द

भाई बहनों को खोने का दर्द

जहां 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया वहीं 2019 में उनकी बहन ऋतु नंदा दुनिया को अलविदा कह गईं। इसके बाद 2020 - 21 में उनके दोनों छोटे भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर का निधन हो गया। राजीव कपूर के निधन के बाद, रणधीर कपूर अपनी बहन रीमा जैन के साथ मिलकर उनकी संपत्ति के लिए कोर्ट केस लड़ रहे हैं।

कंफर्म की थी ऋषि कपूर के निधन की खबर

कंफर्म की थी ऋषि कपूर के निधन की खबर

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन की खबर, सबसे पहले रणधीर कपूर ने ही मीडिया में कंफर्म की थी। अपने भाई के निधन के कुछ दिनों बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था - हमारा पूरा परिवार इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। हम एक एक दिन लड़ रहे हैं। लेकिन ऋषि हमें रोज़ याद आता है। हमारे एक ही दोस्त थे, एक ही परिवार था, हमें एक ही तरह का खाना और फिल्में पसंद थीं। इसलिए हम काफी करीब थे।

रिलीज़ हुई है आखिरी फिल्म

रिलीज़ हुई है आखिरी फिल्म

गौरतलब है कि ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन, अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ऋषि कपूर का निधन हो गया था जिसके बाद रणबीर कपूर ने प्रोस्थेटिक मेकअप लगाकर अधूरी फिल्म पूरी करने की कोशिश की पर बात नहीं बनी। इसके बाद परेश रावल ने इस फिल्म को पूरा करने का ज़िम्मा उठाया जिसके लिए रणबीर कपूर ने उन्हें धन्यवाद भी दिया।

स्टार्स ने दिया ट्रिब्यूट

स्टार्स ने दिया ट्रिब्यूट

शर्माजी नमकीन की रिलीज़ से पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने ऋषि कपूर का स्क्रीन पर आखिरी बार स्वागत धमाकेदार अंदाज़ में किया जहां आमिर खान, फरहान अख्तर, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, विकी कौशल, अरमान जैन, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया, ऋषि कपूर के गाने ओम शांति ओम पर डांस करते दिखाई दिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X