..................... रणधीर कपूर को हुआ कोरोना, आईयू में भर्ती | Randhir Kapoor shifted to ICU for COVID related tests to be done, says 'everything is under control' - Hindi Filmibeat

कोरोना पॉजिटिव रणधीर कपूर आईसीयू में हुए शिफ्ट, दिया हेल्थ अपडेट, करीना- करिश्मा ने भी कराया टेस्ट

कोरोना से संक्रमित अभिनेता रणधीर कपूर को कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ संतोष शेट्टी ने स्टेटमेंट में कहा था कि, "रणधीर कपूर को बुधवार (28 अप्रैल) को कोविड 19 के इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।"

ताजा अपडेट के अनुसार, अब उन्हें अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है। इस बात की जानकारी खुद 74 साल के रणधीर कपूर ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दी है।

Randhir Kapoor

ईटाइम्स से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "मुझे कोविड संबंधित आगे के कुछ टेस्ट्स के लिए इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रख रहा है। मैं टीना अंबानी का धन्यवाद करता हूं। हर चीज कंट्रोल में है। अस्पताल मेरे लिए सब कुछ कर रहे हैं। पूरे टाइम डॉक्टर्स मेरे आसपास रहते हैं।"

बता दें, रणधीर कपूर कोरोना के दोनों वैक्सीन ले चुके हैं। उन्होंने कहा था, "मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि मैं कैसे कोविड के संपर्क में आ गया। मैं हैरान हूं। मेरा पांच सदस्यों का स्टाफ भी पूरा पॉजिटिव है। मैंने उन्हें भी अपने साथ कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।" रणधीर ने यह भी कहा था कि अब उन्हें किसी तरह की बड़ी दिक्कत नहीं है।

अभिनेता के मुताबिक, उनकी दोनों बेटियों करिश्मा- करीना और पत्नी बबिता ने भी कोविड टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X