..................... रणधीर कपूर- रीमा जैन चाहते हैं राजीव कपूर की संपत्ति का अधिकार | Randhir Kapoor-Rima Jain asked by Bombay High Court to submit Rajiv Kapoor’s divorce decree in property case - Hindi Filmibeat

रणधीर कपूर- रीमा जैन चाहते हैं राजीव कपूर की संपत्ति का अधिकार, कोर्ट ने मांगे तलाक के सबूत

रणधीर कपूर और उनकी बहन रीमा जैन ने दिवंगत राजीव कपूर की संपत्ति पर अपने हक के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में पिटिशन फाइल की है। याचिका में रणधीर ने अपने भाई की संपत्ति के देखरेख का अधिकार देने का निवेदन किया है क्योंकि राजीव की कोई वसीयत नहीं है। इस पर हाईकोर्ट ने रणधीर कपूर और रीमा जैन से राजीव कपूर के तलाक के कागजात लाने के लिए कहा है।

सोमवार को फिल्म अभिनेता रणधीर की ओर से वसीयत नामे से संबंधित याचिका (टेस्टामेंट्री पीटिशन) पर न्यायमूर्ति गौतम पटेल के सामने सुनवाई हुई। याचिका के मुताबिक राजीव कपूर ने 2001 में आरती सबरवाल से विवाह किया था और 2003 में तलाक ले लिया था। राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को निधन हुआ।

Randhir Kapoor

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान रणधीर कपूर और रीमा जैन के वकील शरण जगतियानी ने कहा है कि उनके पास राजीव कपूर और आरती सबरवाल के तलाक के कागज नहीं हैं और उन्हें नहीं पता है कि किस फैमिली कोर्ट ने तलाक का आदेश जारी किया था।

वकील ने कहा, "सिर्फ दोनों भाई- बहन ही राजीव कपूर की प्रॉपर्टी के हकदार हैं। हमारे पास उनके तलाक के कागज नहीं हैं। हम इसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें तलाक के कागज पेश करने से छूट दी जाए।" इस पर जस्टिस गौतम ने कहा है कि कोर्ट तलाक के आदेश के कागज पेश न करने की छूट देने के लिए तैयार है लेकिन पहले स्वीकृति पत्र दिया जाए।

गौरतलब है कि, राजीव कपूर ने 39 साल की उम्र में पेशे से आर्किटेक आरती सबरवाल से विवाह किया था। पिता राज कपूर इस शादी के पक्ष में नहीं थे। इसके बावजूद दोनों ने विवाह किया पर यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X